फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी= संवेदनहीनता और कर्तव्यों को ताख पर रखने का एक मामला और लखीमपुर खीरी पुलिस का सामने आया है जब सामूहिक बलात्कार पीडिता की शिकायत को 13 दिनों बाद दर्ज किया गया। इस दौरान रेप पीडिता के परिजन अपनी मासूम बच्ची को लेकर अधिकारियो और थाने चौकी का चक्कर लगाती रही। मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। अंततः मामला मीडिया में आने और पुलिस अधीक्षक के संज्ञान के बाद खीरी पुलिस ने दर्ज किया।
थक हार कर परेशान परिजन एसपी से न्याय की गुहार लगाई तब जाकर 13 दिन बाद गैंग रेप का मुकदमा दर्ज किया गया। एफआईआर में साफ लिखा गया की चौकी इंचार्ज सिंह सिकंदराबाद ने एक सादे कागज पर पीड़िता से बाकायदा दस्तखत भी करा लिए और वहां से टरका दिया था। लेकिन महिला एसपी होने के चलते आखिरकार 13 दिन बाद मामला थाने में दर्ज करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सम्बंधित धाराओ में गांव के ही अंकुल, सूरज, श्यामू व अखिलेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है, अभी तक पीड़िता का मेडिकल भी नही कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्यवाही के तौर पर सिर्फ मामला दर्ज किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…