गौरव जैन
रामपुर। सेल टैक्स ऑफिस पर व्यापारियों ने जम कर हंगामा किया। व्यापारियों ने पहले सेल टैक्स ऑफिस के गेट पर धरना प्रदर्शन किया बाद में अंदर वाणिज्य कर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था की व्यापारी राजेंद्र कुमार गुप्ता की फर्म मॉडर्न टी कम्पनी के नाम से रजिस्टर्ड है जिसका केस और रिटर्न भी वह स्वयं दाखिल करते हैं।लेकिन उसके बावजूद सेल टैक्स अधिकारियों ने उनका 2017-18 का केस एक्स पार्टी कर 500000 की रिकवरी निकाल दी। जिसका व्यापारी को कोई नोटिस नहीं दिया गया और ना ही उसे फोन कर कोई सूचना दी गयी।
एक तरफ सरकार कह रही है कि जिले में जीएसटी के रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी करो जबकि सेल टैक्स अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में युवा जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ,योगेश गर्ग , सलविंदर विराट, नीरज गर्ग, अमित गुप्ता, प्रवीण गुर्जर, महफूज अहमद, मोहम्मद अली, मनजीत सिंह, विजय अग्रवाल ,पुलकित अग्रवाल आदि सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…