आदिल अहमद
नई दिल्ली: कभी कभी नेताओं की सभा में कुछ ऐसा हो जाता है जो एक मजाकिया लहजे को जिंदा कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर हरियाणा की डांसर और भाजपा की प्रचारक सपना चौधरी के साथ, जब उन्होंने भाजपा के प्रचार करते हुवे कहा कि कमल का बटन दबाये और ….. तब तक जनता ने नारे लगा दिए केजरीवाल को जिताए।
वायरल होते वीडियो के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी बीजेपी के प्रचार के लिए दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि वह किसे विजयी बनाएंगे, जिसपर लोगों ने उन्हें बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया। जनता ने शोर मचा कर कहा केजरीवाल को।
सपना चौधरी का इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करती दिखाई दे रही हैं। स्टेज पर सबके साथ मौजूद सपना चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम अभी भी एक नंबर पर हैं और वैसे भी एक नंबर पर ही हैं। तो कमल का बटन दबाइये और किसको विजयी बनाना है?” सपना चौधरी के इस सवाल पर लोगों का जवाब आता है, “केजरीवाल को…”. हैरान करने वाली बात है कि ऐसा एक बार नहीं हुआ, जब सपना चौधरी ने दोबारा दोहराया कि किसको जिताना है तब भी लोगों ने कहा, “केजरीवाल को।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…