वाजिद अली
प्रयागराज. प्रयागराज के रोशनबाग़ क्षेत्र में स्थित मंसूर अली पार्क में चल रहे CAA, NRC, NPR के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन का आज 47वा दिन था। आज भारी तय्दात में महिलाओं ने धरने में भाग लिया। इस दौरान धरनारत महिलाओं ने दिल्ली में हुवे दंगे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुवे मांग किया कि निष्पक्ष जाँच करवा कर दोषियों पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे।
आज के प्रदर्शन में पुर्व लोकसभा सदस्य इलियास आज़मी अपना समर्थन देने आजमगढ़ से आये। उन्होंने धरनारत महिलाओं का समर्थन करते हुवे उनकी हौसला अफजाई किया और कहा कि आप लोग परेशान न हो और सब्र का दामन थामे बैठी रहे धरने पर कामयाबी एक दिन ज़रूर मिलेगी।
इलियास आज़मी ने हमसे बात करते हुवे कहा कि देश में हिन्दू मतों के मात्र ध्रुवीकरण हेतु ही CAA लागू किया गया है। क्या प्रधानमंत्री इस कानून की आवश्यकता बता सकते है। इसकी आवश्यकता केवल यही थी कि हिन्दू मतों को मुस्लिमो के खिलाफ ध्रुवीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वह (सरकार) नागरिकता देना चाहती है तो उनको रोका किसने है मगर धर्म के आधार पर नागरिकता देना गलत है।
दिल्ली दंगो पर बात करते हुवे उन्होंने कहा कि दिल्ली में फासिस्ट ताकतों की हार ने उनकी बौखलाहट दिखला दिया और दंगे हो गए। एनपीआर के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि अगर पिछली जनगणना के तरह ही इस बार भी जनगणना होती है तो हमको कोई आपत्ति नही है। मगर कागज़ात दिखाने वाली जनगणना का मैं विरोध करता हु।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…