प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही ।। कोतवाली क्षेत्र के एक गोपीगंज क्षेत्र के ग्राम में किशोरी के साथ छेड़छाड़ एवं जोरजबरदस्ती किये जाने का मामला कोतवाली पहुंच कोतवाली क्षेत्र में आये दिन छेड़छाड़ की घटनाओं से आम नागरिकों में दहशत ब्यापत है।एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वही सरकार के मंसूबों को धता बताते असामाजिक तत्व अपने घृणित कार्य से बाज नही आते। गोपीगंज पुलिस ज्यादातर छेड़छाड़ मामले को मारपीट में तब्दील कर देती है या सुलह सपाटा कर मामले की इतिश्री कर देती है। घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार तहरीर से ज्ञात हुआ कि शनिवार की रात्रि को मां बेटी एक साथ सोई थी इसी दौरान बेटी शौंच के लिए बगल में गयी, पहले से घात लगाए ग्राम के कुछ दबंग लोग मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ और जबरजस्ती करने लगे शोर मचाने पर मैं पहुंची तो दबंगो ने मुझे और मेरी बेटी को मारापीटा जिसके कारण गंभीर चोटें आई। महिला पुलिस ने दोनों का मुआयना एवं उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में कराकर मामले की जांच पुलिस कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…