वरुण जैन
सैदनगर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिगनखेड़ा में एक दिन पहले ही ज्वाइन मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने गांव की सभी मजरों का निरीक्षण किया था
जिसके दौरान काफी अधिक कमियां पाई गई थी। नाली टूटी हुई थी जिसका पानी गंदा पानी सड़क पर आ रहा था। जिसपर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने भारी नाराजगी जताई थी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देशों का भी
ग्राम प्रधान के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। गांव खड़कपुर में नाली की गंदी कीचड़ रोड पर जानबूझकर डलवाई गई है। जिससे कि ग्रामीणों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। गन्दगी फैलने से तरह तरह की बीमारियों ने भी अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान जगत सिंह से शिकायत भी की लेकिन कुछ असर नहीं हुआ।
गांव में फैली गंदगी के बारे में ग्राम सचिव धनंजय कुमार से जानकारी ली तब उन्होंने बताया कि नाली के गंदे पानी सड़क पर फैलने की जानकारी मिली है। जिसको जल्द ही साफ कराया जायेगा। गांव में किसी भी तरह गंदगी फैलने नहीं दी जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…