Categories: National

आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में 5 अभियुक्त गिरफ्तार

आफताब फारूकी

नई दिल्ली : दिल्‍ली दंगों के दौरान आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्‍या मामले में 5 और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के नाम फिरोज, जावेद, गुलफाम और शोएब हैं। जो कि चाँद बाग के रहने वाले हैं. साथ ही अनस नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि मुस्तफाबाद का रहने वाला है। इससे पहले मामले में सलमान नाम के आरोपी को पकड़ा गया था। अब तक अंकित हत्याकांड में कुल 6 गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के जरिए की गई। बता दें कि अंकित हत्याकांड को करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकरअंजाम दिया था।
फिलहाल मामले में दो और आरोपियों के स्केच बनाए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है। आप से निकाले गए पार्षद ताहिर हुसैन से पूछताछ चल रही। माना जा रहा है कि ताहिर की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इससे पहले चांद बाग केस में ताहिर की गिरफ्तारी की गई थी।
पुलिस का कहना है कि उन्हें हिंसा मामालों को लेकर 2,162 वीडियो फुटेज जनता से मिली हैं। जिसमें से 1330 वीडियो फुटेज अहम है। पुलिस के मुताबिक वीडियो से जांच में मदद मिलेगी। फिलहाल अंकित हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए जांच जारी है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts