फ़ारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। शहर में पहुंचे भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि रेल विभाग द्वारा बंद की गई मैलानी नानपारा रेल सेवा मार्च माह के अन्त तक शुरु हो जाएगी। उन्होेंने बताया कि लोकसभा में नियम 377 के अन्तर्गत उन्होंने ट्रेन बन्द किये जाने के मुद्दे को लोकसभा में उठाया था। इसको गंभीरता से रेल मंत्रालय ने लेते हुए विभाग के अधिकारियों से रेल बन्द करने का कारण पूछा। जिसका कोई स्पष्ट जवाब अधिकारी नही दे सके। अधिकारियों ने गोल मोल जवाब दिया कि जगंली जानवरों की सुरक्षा को लेकर कोर्ट ने आदेश जारी किये हैं कि जंगल के जानवरों कर रक्षा की जानी चाहिये और अपने कई आदेश मे कोर्ट जंगली जानवरो व जंगल की सुरक्षा के लिये आदेश पारित करता रहा है। जिस पर सांसद ने पूछा कि मैलानी से बहराईच, नानपारा रेल खंण्ड व रेल लाईन बंद किये जाने के क्या उनके पास कोई न्यायिक आदेश है। इस पर अधिकारी कोई आदेश नही दिखा सके। सांसद ने बताया कि निघासन क्षेत्र में रेलवे द्वारा सर्वे का कार्य लगभग पुरा हो चुका है। जल्दी ही रेल मंत्रालय से बजट पास करवा कर इस कार्य को आरम्भ कराया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…