तारिक खान
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया. वो 79 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वर्मा के निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक जताया और ट्वीट कर कहा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय बेनी प्रसाद वर्मा जी एवं हम सबके प्रिय ‘बाबू जी’ जी का निधन अपूरणीय क्षति है. शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! शत-शत नमन एवं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि.’ वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, ‘समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा जी ‘ बेनी बाबू जी ‘ का निधन अत्यंत दुःखद! परिजनों के प्रति गहरी संवेदना. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.’
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य थे और भारतीय राजनीति के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है. वर्मा बहराइच के कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे थे.
वर्मा ने 2006-07 में सपा छोड़कर समाजवादी क्रांति दल बनाया था. उसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए और बाद में मनमोहन सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री बने. आगे चलकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और 2016 में दोबारा सपा में शामिल हो गए
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…