वाजिद अली प्रयागराज
दूसरे दिन भी नहीं लगा ट्रान्सफार्मर लोगों ने दिन भर लगाया पावर हाउस का चक्कर
प्रयागराज। करेली छेत्र का जला ट्रांसफार्मर शनिवार को भी नहीं बदला जा सका। जिससे छेत्र की बड़ी आबादी अंधेरे में डूबी रही। दिन भर लोगों ने पावर हाउस के चक्कर लगाए। बिजली न होने की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पानी के लिए हाहाकर रहा।
करेली छेत्र के अकबरपुर 630 के0 वी0 का ट्रांसफार्मर शुक्रवार दोपहर बारिश में फुंक गया। जिससे करेली, अकबरपुर, निहालपुर, गंगागंज, नयापुरवा, भावापुर मोहल्ले की बिजली चली गई। शहर की एक बड़ी आबादी अंधेरे में डूब गई। बिजली न होने से पानी की भी किल्लत हो गई। बिजली विभाग द्वारा बताया गया कि शनिवार को जला हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। ख़बर लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। दो दिन से लगातार बिजली न होने से लोगों भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में बड़े बिज़ुर्ग, बीमार और बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। पानी न होने के कारणआस पास के दूसरे मोहल्लों से जाकर पानी लाना पड़ा। वहीँ बिजली विभाग की लापरवाही से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना था कि विभाग ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया होता तो अब तक ट्रांफ़सफार्मर बदल गया होता। देर रात तक ख़बर लिखे जाने तक ट्रान्सफार्मर नहीं बदला गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…