प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही जनपद कोतवाली औराई क्षेत्र के उपरौठ ग्राम के एक युवक की बोलेरो की टक्कर से मौत का समाचार प्राप्त हुआ है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौरीशंकर यादव 35 अपने घर से शनिवार की रात्रि साढ़े सात बजे के लगभग औराई की तरफ दक्षिणी लेन से जा रहे थे पीछे से आ रही तीव्र गति से आ रही बोलेरो ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे गौरीशंकर काफी दूर जा गिरा।
नागरिको के सहयोग से उपचार हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे जहां रास्ते मे ही उनकी मौत हो गयी। औराई पुलिस ने जानकारी होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक शादीशुदा था उसके 3 बच्चे है दो लड़के एक लड़की। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बोलेरो ड्राइवर टक्कर मारने के बाद मौके से फरार बताया जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…