-प्रदीप दुबे”विक्की“
ज्ञानपुर भदोही।।
गोपीगंज क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई। जब लोगों ने सुना कि गांव क्षकी एक महिला आकाशीय बिजली के चपेट में आ गई। हालांकि यह तो सौभाग्य रहा कि कोई घटना न घटी। केवल कुछ समय तक महिला बेसुध रही और स्थानीय चिकित्सक को देखाने के बाद उसकी तबियत सही है लेकिन महिला का एक हाथ मामूली रूप से बिजली की चपेट में आ गया है।
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमपुर निवासी अशोक बिन्द की पत्नी पतिया देवी(30) वर्ष शनिवार को सुबह आकाश में बिजली चमकने और बादल गरजते देख पेड के पास बधीं भैष को दूसरी जगह बांधने के लिए जा रही थी कि इसी बीच एक पेड पर तडतडाते हुए आकाशीय बिजली गिरी और उस पेड का एक तना टूट कर गिर पडा। पतिया देवी उस पेड से कुछ दूरी पर थी लेकिन फिर भी उसके दाहिने हाथ में मामूली असर दिख रहा है।
बिजली गिरने के बाद पतिया बेहोश हो गई। काफी प्रयास के बाद उसे होश आया। इस घटना को सुनकर देखने वालों की भारी भीड लग गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…