प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही।
गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव में प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ युवक को पकड़ गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी । मौके पर पहुची पुलिस मांस सहित युवक को हिरासत मे ले लिया है। मौके से भाग निकले मुख्य आरोपी को नगर से पकड़ लिया गया है ।
गांव निवासी महताब नट को गांव के लोग उस समय पकड़ लिया जब उसे झोला मे लेकर बेचने जा रहा था | पकड़े गये युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया| हमराहियो को साथ पहुचे प्रभारी निरीक्षक कृष्णा नंद राय उसे थाने ले आए| पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसका चाचा आजाद नट ने पशु काट कर बेचने के लिए दिया था |
गांव के लोगों द्वारा पकड़े जाने पर मौके से आजाद भाग निकला| पकड़े गए युवक की गांव के लोगों द्वारा जम कर पिटाई की गई है | आरोपी के घर के सामने बड़ी संख्या मे ग्रामीणो की भीड़ जुट गई थी | युवक को लेकर थाने आ रही पुलिस मुख्य आरोपी को नगर मे राजमार्ग से पकड़ लिया । वह भागने के फिराक मे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था । संबंधित धारा मे पुलिस कार्रवाई कर रही है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…