Categories: UP

डिस्ट्रीब्यूटर बनवाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर। दिनांक 15-06-2019 को प्रशान्त अग्रवाल पुत्र राजकुमार अग्रवाल नि0 शिवपुरी थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ द्वारा वादी अनिल पाल पुत्र ओमप्रकाश नि0 ढोलसर थाना पटवाई से धोखाधडी कर डिस्ट्रीब्यूटर बनवाने हेतु 1.5 लाख रूपये ले लिये थे तथा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन रामपुर पर मु0अ0सं0-865/20 धारा 420,406,504,506 भादवि पंजीकृत हुआ था।

दिनांक 15-03-2020 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रशांत अग्रवाल उपरोक्त को ज्वालानगर सब्जी मण्डी के पास से गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही हैं।

aftab farooqui

Recent Posts