गौरव जैन
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति द्वारा जिला अस्पताल में निशुल्क मास्क बांटे गए। वीर खालसा सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह व सदस्यों ने सीएमएस से मुलाकात की। करोना वॉल्यूम में हर सहयोग का आश्वासन दिया। समिति द्वारा सभी मरीजों को निःशुल्क मास्क दिए गए। लोगों को आह्वान किया कि एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार रुके ज्यादा लोग मरीज के साथ ना रुके ताकि इस कोरोना वाइरस प्रकोप से बचा जा सके। इस मौके पर जिला अस्पताल में काफी गंदगी मिली जिस पर अध्यक्ष अवतार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। गंदगी मिलने पर अवतार सिंह ने जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया की तुरंत कार्रवाई होगी। इस मौके पर समाजसेवी अवतार सिंह ने कहा कि कोरोना की बीमारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा।
भीड़ वाली जगह से बचना होगा सफाई अभियान में सभी के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर परमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, जुब्बल, मनजीत सिंह, गुरदेव सिंह, सोनू, सेवा सिंह, इंदरजीत सिंह, सनी आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…