गौरव जैन
रामपुर। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित न कराए जाने पर नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने शहर के विभिन्न मॉल का स्थलीय निरीक्षण करके उन्हें बंद कराने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया।
नगर मजिस्ट्रेट ने वीमार्ट, पैंटालून, रिलायंस सहित शहर के विभिन्न मॉल में पहुंचकर उन्हें बंद करवाने की कार्रवाई की। साथ ही कहा कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यदि भारी भीड़ एकत्रित होती है तो संक्रमण का खतरा बना रहता है इसलिए 2 अप्रैल 2020 तक सार्वजनिक स्थल एवं भीड़भाड़ की संभावना वाले मॉल बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं।आदेशों का पालन न करने वाले संस्थानों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि माल में कार्य करने वाले कार्मिकों का मॉल बंद होने के दौरान किसी भी दशा में वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।
वीमार्ट एवं पैंटालून के मैनेजर द्वारा सैनिटाइजर की उपलब्धता न कराने तथा पूछताछ के दौरान अभद्र भाषा बोलने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया यद्यपि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…