वरुण जैन
वसूला गया ₹42000 जुर्माना
स्वार/टांडा। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने मंडी शुल्क जमा किये बिना मार्ग से गुजर रही वुड पल्प से भरी पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । सुबह दस गुना मंडी शुल्क जमा कराने के बाद पकड़े गए वाहनों को छोड़ दिया गया।
गौरतलब हो कि अवैध खनन पर कार्यवाही के लिए उपजिलाधिकारी टांडा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार व उपजिलाधिकारी स्वार राकेश गुप्ता छापामारी अभियान पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुख्य मार्ग पर वुड पल्प से भरी ट्रैक्टर ट्रालीयां आती दिखाई दी। जिनको रोककर जांच की गई तो पाया गया कि किसी ने भी मंडी शुल्क जमा नहीं किया था। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी ट्रैक्टर ट्रालियों पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अगले दिन सुबह जुर्माना जमा करने के बाद ट्रैक्टर ट्रालीयों को छोड़ दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि वुड पल्प भरे पकड़े गए वाहनों पर दस गुना जुर्माना लगाकर 42000 रुपये वसूल किये गए हैं। जिसके बाद वाहनों को छोड़ दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…