Categories: UP

नामित सभासद राजीव वर्मा का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

वरुण जैन

रामपुर जनपद

स्वार। सरकार द्वारा नामित सभासद बनाये जाने पर भाजपाईयों ने नामित सभासद का फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों की सूची जारी कर दी है।
क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी में राजीव वर्मा, दीप गोयल व बाबूराम दिवाकर को नामित सभासद बनाया गया है। नगर के मोहल्ला भूबरा निवासी राजीव वर्मा उर्फ मिंटू को नगर पंचायत में नामित सभासद बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा स्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, सभासद महेश भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रीतम मौर्य, भूरा, प्रीतम चंद्रा आदि मौजूद रहे।

aftab farooqui

Recent Posts