वरुण जैन
नशे के आदी युवकों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
स्वार। नगर के मुख्य बाजार में स्थित जोरावर शाह बाबा की मजार में रखी गुल्लक को कुछ अज्ञात चोर तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल कर ले गए थे। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके पास से लगभग पाँच हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
बीते रविवार की देर रात नगर के मुख्य बाजार में स्थित जोरावर शाह बाबा की मजार में रखी गुल्लक को रात के अंधेरे में कुछ चोरों ने तोड़ लिया था। चोर गुल्लक में रखे रुपये निकालकर ले गए। इस दौरान चोरों ने मजार में लगे सीसी टीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था। मामले की रिपोर्ट क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी की ओर से दर्ज कराई गई थी। जिसपर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह को सौपी गयी। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए नईम पुत्र शफीक मियां व माज़िद पुत्र जमील के पास से गुल्लक से चोरी किये गए रुपयों को बरामद कर किया है। जिनको संबंधित धाराओं में पंजीकृत अपराध में जेल भेज गया है।
घटना के खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि मजार पर चोरी करने वाले दोनों युवक नशे के आदी हैं। जिसके लिये पूरे क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जायगा। क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…