गौरव जैन
सैदनगर। दिनांक 13 मार्च 2020 को एडीएम प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने सैदनगर ब्लॉक के मॉडल स्कूल हजरत पुर का सुबह 9:15 पर प्रेरणा ऐप के माध्यम से विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बच्चों को गुजिया का वितरण कर होली की शुभकामनाएं दी , निरीक्षण के वक्त बच्चे प्रार्थना स्थल पर एकत्र थे। बच्चों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि आजकल जो कोरोना वायरस का खौफ चल रहा है , कोरोना वायरस एक संक्रामक रोग है जो कि छूने से व संक्रमण से फैलता है , इससे बचने के लिए हमें कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है । उन्होंने बच्चों से कहा कि बच्चे अपनी स्वच्छता पर ध्यान दें , छींकते और खांसते वक्त मुंह पर कपड़ा या रूमाल रखें , जब आपके हाथ गंदे दिखे तब अपने हाथों को साबुन से धोएं , हाथों को बार बार धोएं , असहज महसूस होने पर डॉक्टर से परामर्श लें। फ्लू जैसे लक्षण होने पर ही मास्क लगाएं , सार्वजनिक स्थानों पर न थूके , भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें , बीमारी का बचाव व इलाज संभव है , भ्रम से दूर रहें व बच्चों का बार बार हाथ धोना बहुत जरूरी है , अभिवादन के लिए हाथ मिलाने से बचिए , जुकाम व खांसी होने पर मास्क का प्रयोग करें तथा खांसी जुखाम वाले व्यक्ति के बात करते वक्त उससे हमें 2 मीटर दूर रहना चाहिए।
जुकाम व बुखार की अधिक शिकायत होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए , यह बात सभी बच्चे अपने घरों में जाकर अपने माता-पिता व भाई-बहन को अवश्य बताएं व समझाएं ताकि समाज में जागरूकता फैल सके और हम कुछ सावधानियां बरतकर इस संक्रमण से बच सकते हैं। इस अवसर पर मुजाहिद खान, नसरीन बी , संगीता यादव , रजिया बेगम , चिरंजीव कुमार एवं मॉडल स्कूल हजरत पुर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…