वरुण जैन
युवती ने चौकी पुलिस को दी तहरीर
स्वार। नशे में धुत्त मनचले ने युवती को अकेला पाकर बुरी नियत से दबोच लिया। युवती ने चीखने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो मनचला युवती को छोड़कर भाग गया। युवती ने चौकी पुलिस को मामले की तहरीर दे कार्यवाही की मांग की है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के उपनगर मसवासी चौकी के एक मोहल्ले का है। जहाँ पर नशे में धुत्त मनचले ने युवती को अकेला देखकर बुरी नियत से दबोच लिया। जिस पर युवती ने चीखना शुरू कर दिया। युवती की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे तो मनचला युवती को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने मसवासी चौकी प्रभारी को घटना की तहरीर देकर मनचले युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। मामले की जानकारी पर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गयी थी। जिसपर दोनों का आपसी समझौता हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…