Categories: Ballia

अज्ञात वाहन के धक्के से सायकल सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

नुरुलहुदा खान

सिकन्दरपुर, बलिया। बेल्थरा मार्ग पर बजाज एजेंसी के सामने अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क किनारे चल रहा है साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

नगर के मोहल्ला मुडियापुर निवासी इसुफ़ 22 पुत्र स्व.शहबूब बजाज एजेंसी के सामने एक मोटर साइकिल की दुकान पर मैकेनिक का काम करता है, रविवार की दोपहर को वह साइकिल द्वारा मुड़ीयापुर अपने घर खाना खाने गया था। वापसी में वह जैसे ही अपने दुकान के समीप पहुंचा ,उसे अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

aftab farooqui

Recent Posts