नुरूलहुदा खान
सिकन्दरपुर, बलिया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर सिकन्दरपुर पुलिस ने नगर भ्रमण कर नगर के स्लाटर हाउस व मुर्गा मीट की दुकानों पर छापेमारी कर दुकान संचालकों को दी जरूरी हिदायत।
रविवार की दोपहर को एस एच ओ सिकन्दरपुर बालमुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिकन्दरपुर अमरजीत यादव, थाना उपनिरीक्षक तथा चौकी व थाने के पुलिस बल के साथ नगर नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर के स्लाटर हाउस व मुर्गा मीट की दुकानों पर अचानक छापेमारी करके जनता से जांच पड़ताल की जिसमें किसी भी प्रकार के बड़े जानवर कटता हुवा नजर नहीं आया।
एसएचओ बालमुकुंद मिश्रा ने स्लॉटर हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी कहा कि यहां पर किसी भी तरह की कोई भी जानवरों की कटाई नहीं की जाएगी ऐसा करते हुए कोई भी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी जैसा कि पहले बंद रहा है वैसे ही बंद रहेगा।
रोड किनारे मुर्गा मीट काट रहे संचालकों को सख्त हिदायत दी गई की जो रोड किनारे मुर्गा मीट की कटाई कर रहे हैं खुले में ना करें उसे पर्दे लगाकर पर्दे के अंदर ही काटे तथा शाम को दुकान बंद करने बाद उनके बचे हुए अवशेषों को इधर उधर ना फेंके इकट्ठा रखें तथा शाम को ले जाकर जमीन के अंदर दफना दे।
संक्रमित बीमारियां ना फैले इसके लिए खास हिदायत दी गई है।
इसी क्रम में शनिवार की देर शाम को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा काजीपुर स्थित बूचड़खाने पर भी सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी तथा सख्त हिदायत दिए गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…