प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला काजीपुर के मरकजी मस्जिद के गेस्टहाउस से मंगलवार को 11 बंगलादेशी सहित 3 दक्षिण भारतीय नागरिकों को भदोही पुलिस पकड़ कर छानबीन कर रही हैं। कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया हैं। आवागमन के सभी साधन प्लेन, ट्रेन व बसे बंद कर दी गयी हैं। लॉक डाउन की वजह से जो जहां पर है। वहीं पर रहने का आदेश दिया गया है। किसी को कही भी आने जाने की परमीशन नही दी गयी हैं।
पकड़े गए सभी नागरिकों की महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में जांच करायी गयी। जांच के बाद सभी लोगों को चौदह दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। इस सम्बंध में कस्बा चौकी प्रभारी सन्तोष राय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी नागरिकों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही हैं। कोई भी मामला गड़बड़ मिलेगा तो कानूनी कार्यवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…