आफताब फारुकी
अहमदाबाद: गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के साथ राज्य में मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया। एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी। संक्रमण के पांच नये मामलों में दो लोगों ने हाल ही में विदेश की यात्रा की थी। जबकि तीन अन्य में गांधीनगर में दो और राजकोट में एक मामला स्थानीय संक्रमण से हुआ। अहमदाबाद में अब तक कुल 13 मामले सामने आए हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। मुख्य सचिव अनिल मुकीम ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जिलों में 30 लाख लोगों का गहन सर्वेक्षण किया है। उन्होंने कहा, ‘आने वाले दिनों में हम पूरे राज्य को कवर करेंगे।’
उन पर आरोप है कि उन्होंने उन दो लोगों के नाम नहीं बताए जो उनके संपर्क में आए और बाद में घातक संक्रमण से संक्रमित हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दंपति के चाचा उन दो लोगों में शामिल हैं जो बाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। उनके खिलाफ भी इस आरोप में मामला दर्ज किया गया है कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं दी कि वह दुबई से लौटे अपने भतीजे के संपर्क में आए हैं।
दंपति 16 मार्च को दुबई से लौटा था। बीच मार्च को 28 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई और इसके अगले दिन उसकी पत्नी भी संक्रमित पाई गईं। गुजरात पुलिस ने कोरोना वायरस के चलते राज्य में घोषित लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गत 24 घंटे में 426 लोगों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें घर में पृथक रहने की सलाह दी गई थी और वे बाहर घूम रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…