आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा में इंसानियत शर्मसार हो रही है। इस हिंसा ने सियासत में भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली हिंसा से नाराज बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री सुभद्र मुखर्जी ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सुभद्रा मुखर्जी ने बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। इसके पहले भी उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह नागरिकता कानून के खिलाफ नही हैं अगर यह धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। सुभद्रा मुखर्जी ने साल 2013 में बीजेपी ज्वाइन की थी।
सुभद्र ने कहा कि वह इस तरह की राजनीति से खुद को नहीं जोड़ना नहीं चाहती हूं जहां लोगों को उनको धर्म के आधार पर पहचाना जाए न कि मानवता के आधार पर। वहीं सुभद्रा के इस बयान पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने कभी विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया है। भट्टाचार्य ने कहा कि हमने शरणार्थी और घुसपैठियों के अंतर की बात की है।
उन्होंन कहा, हम भी समेकित भारत में विश्वास करते हैं और दिल्ली में हुई हिंसा में बीजेपी का कोई हाथ नहीं है। भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें मुखर्जी के फैसले के बारे में पहले से ही जानकारी थी। उम्मीद है कि वह इस पर फिर से विचार करेंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…