Categories: Others States

अम्बाला – दिल्ली मरकज़ प्रकरण के बाद मस्जिदों में हुई तलाशी

तरुण गौड़

अम्बाला. दिल्ली के निजामुद्दीन में स्थित इस्लामी सेंटर में 1600 लोगों के मिलने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है! इसी के चलते अंबाला छावनी की  तमाम मस्जिदों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया.

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शामिल रही जो लोग संदिग्ध पाए गए हैं उन्हें कैंट के सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया है उनके सैंपल लिए जाएंगे इसके अलावा जो मस्जिद में लोग मौजूद है उन्हें क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है. अंबाला छावनी  लक्कड़ बाजार स्थित जामा मस्जिद में  जब पुलिस में स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जांच पड़ताल की गई तो  यहां 24 लोगों को ठहराया गया था जिसमें 10 लोग तमिलनाडु के हैं,  14 लोग एक ही परिवार के हैं!  जिनको क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts