आफताब फारुकी
लखनऊ। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे राज्य में पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने यूपी में पान मसाला के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पान मसाला का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इनमें कानपुर और नोएडा प्रमुख हैं।
गौरतलब हो कि जब योगी आदित्यनाथ 2017 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने थे उस वक्त भी उन्होंने राज्य में पान-गुटखा पर बैन लगा दिया था। लेकिन शुरूआती सख्ती के बाद राज्य में एक बार फिर से पान-गुटखे की बिक्री शुरू हो गई थी। अब कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ये फैसला लिया है। इधर केंद्र सरकार ने यूपी समेत पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने पान मसाला के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ये रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से यूपी सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से एकदम बाहर न निकलें। योगी सरकार ने कहा है कि यूपी प्रशासन लोगों के घरों तक सामान पहुंचाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…