तारिक खान
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण का बुजुर्गों को सर्वाधिक खतरा होने के मद्देनजर बचाव के लिए परामर्श जारी किए हैं। मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक सामने आये मौत के मामलों में उम्रदराज लोगों की काफी अधिक संख्या को देखते हुए बुजुर्गों के लिए परामर्श जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बुजुर्गों को क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिये।
घर से बाहर नहीं निकलने के परामर्श का सख्ती से पालन करते हुए बुजुर्गों को बाहर से आने वाले लागों से नहीं मिलने को कहा गया है। अगर आगंतुकों से मिलना अनिवार्य है तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर मिलना सुरक्षित होगा। साथ ही परामर्श में बुजुर्गों को घर में बना ताजा पोषण युक्त आहार लेने के अलावा गर्म खाना खाने, बार बार पानी पीने और नियमित तौर पर ताजे फलों का रस पीने की बात भी कही गई है। इसमें उम्रदराज लोगों से पहले से चल रही दवाओं का नियमित रूप से सेवन करने और मोतियाबिंद, घुटना प्रत्यारोपण जैसी शल्य चिकित्सा को फिलहाल टालने का परामर्श भी शामिल है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…