प्रदीप दुबे विक्की
मोढ़,भदोही। स्थानीय क्षेत्र के बरमोहनी एनम सेंटर पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी कर ली गई जिसकी सूचना एनम ज्ञानमती देवी ने पुलिस चौकी मोढ़ तथा थाना भदोही लिखित रूप से दिया है तीन दिनों से निरंतर चक्कर लगा रही है परंतु पुलिस वाले मुकदमा न करते हुए आज कल करके टालमटोल कर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनम ज्ञानमती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां बैठक में 11:00 बजे गेट का ताला लगाकर चली गई थी जिसमें मौका पाकर हौसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े पीछे से खिड़की पर चढ़कर दीवार फांद कर छत पर चढ़ गए और छत से नीचे आकर घर में रखें हजारों रुपए का जेवरात के साथ सरकारी मिले लैपटॉप को भी उठा ले गए ,एनम बैठक से वापस आने के बाद गेट का ताला खोला तो देखा घर में उसके सभी पेटी तोड़ी हुई तथा कपड़े बिखरे हुए पड़े थे, एनम ज्ञानमती देवी ने घर की दशा देखकर आवाक रह गयी और तत्काल पुलिस चौकी मोढ़ को तहरीर देकर अवगत कराया जिसकी तहरीर पर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लग गई
इसी बीच चोरी का बिना पर्दाफाश किए ही एक को तुरंत रिहा कर दिया गया दूसरे को 151 में चालान कर दी गई जबकि लोगों ने भी बताया कि पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने स्पष्ट रूप से बताया कि चोरी मैंने किया है और किसी सुनार के यहां जेवरात बेच भी दिया है इसके बावजूद भी पुलिस किस दबाव आकर लीपापोती करने में लग गई कि 3 दिनों से चक्कर काट रही ज्ञानमती का कोई सुनने वाला नहीं रहा एनम ज्ञानमती मऊ जिले की निवासी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…