गुलाम आजाद
ज्ञानपुर, भदोही। राष्ट्रीय राजमार्ग के लालानागर के पास एक सड़क के किनारे अबूझ हाल में ड्राइवर की मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है सराय जगदीश निवासी फिरोज 45 पुत्र स्वर्गीय गफ्फार एक कोरियर कंपनी के डाक पार्सल गाड़ी का ड्राइवर था। आज सुबह प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था जंगीगंज से एक आदमी को बैठाया और चल दिया रास्ते मे लालानागर के पास इसे शौंच की हाजत महसूस होने पर गाड़ी को रोककर सड़क के किनारे खेत मे चला गया।
काफी देर वापस नही आने पर लोगो ने देखा तो वह मृत हालात में गिरा पड़ा था जिसकी सूचना 112 पर दी गयी। इतेफाक से उसी समय उसकी लड़की का फोन आ गया जिससे उसकी जानकारी घर वालो को दी गयी। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताते चले कि कुछ माह पूर्व ही इसके पिता का देहांत एक दुर्घटना में हो गया था। मृतक अपने पीछे एक लड़की छोड़ गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…