शारदा प्रसाद मिश्र
लाला नगर. कोतवाली क्षेत्र के गोपीगंज नगर में लाकडाउन के दौरान आवश्यक सामाग्री खाद्य पदार्थ फल सब्जी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के गठित टीम व्यवस्था सुनिश्चित करने की कवायद शुरु कर दी हैं। मूल्य वृद्धि और जमाखोरी रोकने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति गोपीगंज में फल सब्जी आदि अन्य व्यापारियों की बैठक बुलाई गई जिसमें ए डी एम शैलेन्द्र मिश्र, उप जिलाधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव, तहसीलदार देवेंद्र यादव अधिशासी अधिकारी अमृता सिंह ज्ञानपुर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र दुबे घर घर सामान उपलब्ध कराने के लिए रेट निर्धारित कर ठेले वालों को सामान बेचने की जिम्मेदारी दे दी है
थोक व्यापारियों की पहचान के बाद नगर गोपीगंज नगरपालिका के अंतर्गत 26 ठेले वालों को लगाया गया है । ठेले वालो द्वारा फल सब्जी आलू प्याज घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। घर से बाहर किसी को निकलने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव अमरेश पांडेय अमजद हुसैन कौशलेंद्र श्रीवास्तव बेलाल अहमद अंसारी नगर के व्यापारी और फल विक्रेता उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…