शाहनवाज़ अहमद
ग़ाज़ीपुर. जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत पूर्व में जारी लॉक डाउन निषेधाज्ञा के क्रम में घरेलू उपकरण की सामग्रियों यथा गेहूं, चावल, आटा, बेसन, मैदा, दाल, तेल, घी, डालडा, रिफाइन, साबुन, टूथपेस्ट, समस्त प्रकार के मेवा, आलू, समस्त प्रकार की सब्जियां व समस्त प्रकार के फल, दूध तथा समस्त प्रकार के पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी पशुओं के चारे से संबंधित पशु आहार, भूसा, चिकित्सीय उपकरण, दवा, सोडियम हाइपोक्लोराइट, क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर तथा अन्य प्रकार के केमिकल्स जो फर्श क्लीनर/सैनिटाइजर मे प्रयोग किए जाने वाले हैं से संबंधित गाड़ियों को जनपद के बॉर्डर या जनपद के अंदर लाने ले जाने हेतु प्रतिबंध /निषेधाज्ञा से पूर्णतया मुक्त किया गया है।
के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमण कर जनपदवासियों से जनपद में लागू लॉक डाउन को सफल बनाते हुए घरो में ही रहने की अपील की। उन्होने सब्जी, ठेले खुम्चे वालो को सुरक्षा के दृष्टिगत मास्क भी वितरण किये उन्होने पैदल ही गली-मुहल्ले एंव सड़को पर गस्त करते हुए इधर-उधर सड़को पर खडे़ लोगो को घर में रहने के साथ सर्तकता एवं सावधानी बरतने की अपील की।जिलाधिकरी एंव पुलिस अधीक्षक ने आज कचहरी होते हुए महुआबाग, मिश्रबाजार,कोतवाली, कपूरपूर, ,एम0 ए0 एच इण्टर कालेज होते,सब्जी मण्डी मे विक्रेताओ से दोपहर 12 बजे तक ही दुकान खोलने को कहा।
ततपश्चात आलमपट्टी होते हुए रेलवे स्टेशन, लंका , सैनिक चौराहा विकास भवन ,गोराबाजार,पीजी कालेज के क्षेत्रो का भ्रमण कर लाउडस्पीकर माध्यम से लोगो को घरो में बने रहने को कहा तथा किराना,एवं सब्जियो एंव रोजमर्रा के वस्तुओ की खरीददारी हेतु दुकानो पर दो से अधिक व्यक्तियों की संख्या मे भीड़ न लगाने को कहा,,,,,
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…