तारिक़ खान
कोरोना वायरस के ख़तरे के दृष्टिगत सऊदी अरब ने नागरिकों की यात्राओं पर अस्थाई रोक लगाते हुए पाकिस्तान और यूरोपीय संघ सहित 12 देशों के साथ उड़ानों को भी रोक दिया है।
सऊदी समाचार एजेन्सी एसपीए ने गृहमंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि सऊदी अरब ने कोरोना वायरस के ख़तरे के कारण विभिन्न राज्यों के साथ उड़ानों को रद्द कर दिया।
साथ ही यह भी बताया गया है कि प्रशासन ने अपने नागरिकों के यात्राओं पर भी रोक लगा दी है।
गृहमंत्रालय के सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रभावित देशों में मौजूद नागरिकों के पास 72 घंटे हैं कि वह देश वापस आ जाएं।
दूसरी ओर रोयटर्ज़ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि यूरोपीय संघ, स्वीट्ज़रलैंड, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, फ़िलीपीन, सूडान, इथोपिया, दक्षिणी सूडान,एरीटेरिया, केनिया, जिबूती और सोमालिया के साथ उड़ानों को रद्द कर दिया है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि सऊदी अरब ने इन देशों से आने वालों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…