Categories: UP

भूखे राहगीरों व मजदूरों को खाना खिलाने के लिए आगे आई कोखराज पुलिस

तब्जील अहमद

कौशाम्बी. कोरोना वायरस के चलते दिल्ली गाजियाबाद से अधिकतर बिहार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले मजदूर वर्ग वहां से पलायन करके अपने गांवो को पहुंचना चाह रहा है इसके लिए जिसे जो भी साधन मिल रहा है उसी से वह घर जा रहे है या पैदल  ही जा रहे है किंतु रास्तों में होटल और ढाबो के बंद होने के कारण इनकी भूख नही मिट पा रही थी

ऐसे में सिराथू तहसील के कोखराज में  थाना इंचार्ज कोखराज राकेश तिवारी हेड कांस्टेबल बृजेश यादव सहित समस्त स्टाफ ने इन लोगो के लिए खाना बनवाकर इन्हें भरपेट भोजन कराया तथा शाम के लिए भी सभी को एक-एक लंच पैकेट देकर आगे जाने दिया  साथ ही क्षेत्र के गरीबों को भी खाना खिलाया। लोगों ने इस काम के लिए कोखराज पुलिस की सराहना किया.

pnn24.in

Recent Posts