तारिक़ खान/ वाजिद अली
प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कर्नलगंज पुलिस ने रविवार को अफवाह फैलाने के आरोप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनके खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन और आईटी एक्ट की धारा लगी है। आरोप है कि इनके मैसेज के कारण बस अड्डे पर लोगों का जमावड़ा लग गया था।
पुलिस ने बताया कि ऋचा सिंह, नेहा, अखिलेश और अदनान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पर आरोप है कि शनिवार को फेसबुक और दूसरी सोशल साइट पर लिखा था कि रविवार सुबह 6 बजे आजमगढ़ और अन्य जिलों में जाने के लिए बस मिलेगी। इसके बाद छात्र और अन्य लोग सिविल लाइन बस अड्डे पर पहुंचने लगे। लॉकडाउन से शहर में फंसे ये लोग अपने घर पहुंचना चाहते थे।
शनिवार देर रात जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो मीडिया सेल के माध्यम से इसका खंडन किया गया लेकिन रविवार सुबह लोग बस अड्डे पर जुट गए। लॉकडाउन में बाहर निकलने से बचने की बजाय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने इन चारों के खिलाफ़ करवाई की। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने फेसबुक पर लिखा था, उन्होंने सॉरी बोलने के बाद उसे डिलीट भी कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…