गौरव जैन
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद-2020 के अंतर्गत जनपद में सुचितापूर्ण एवं शान्तिपूर्ण ढंग से नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा गुलाबो देवी ने जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्या मन्दिर कन्या इण्टर कालेज, राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कालेज, राजकीय जुल्फिकार इण्टर कालेज, खुर्शीद कन्या इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, राजकीय रजा इण्टर कालेज, राजकीय मुतर्जा इण्टर कालेज एवं राजकीय इण्टर कालेज धमोरा में चल रही द्वितीय पाली की चिकित्सा शास्त्र एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया।
राज्यमंत्री ने राजकीय रजा इण्टर कालेज में स्थापित मानीटरिंग सेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का मानीटरिंग सेल से सजीव प्रसारण का भी जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश में सुचितापूर्ण वातावरण में नकलविहीन परीक्षाएं सम्पन्न करायी जाय।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…