प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भदोही लोकसभा के भाजपा सांसद रमेश बिंद ने अपनी निधि से पचास लाख रुपये दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पचास लाख देने के साथ कहा है कि आगे भी पड़ने वाली आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया जाय जिससे आगे भी और धन स्वीकृत किया जा सके। सांसद द्वारा दि गयी इतनी बड़ी राशि से लोकसभा क्षेत्र के लोगों को काफी मदद मिलेगी।
सांसद रमेश बिंद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बताया है कि पूरा देश कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। इसके रोक थाम और बचाव के लिए सम्बंधित सामग्री जैसे मास्क, सेनिटाइजर, दवा व अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उनके सांसद निधि से 50 लाख रुपये स्वीकृत किया जाय। इसके साथ ही भविष्य में पड़ने वाले किसी आवश्यकता से उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय ताकि आवश्यक धनराशि आगे भी स्वीकृत किया जाय।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…