आदिल अहमद
नई दिल्ली: लगभग समूची दुनिया में कोरोनावायरस और उससे पैदा होने वाली बीमारी COVID-19 का खतरा लगातार बढ़ता नज़र आ रहा है, और उसकी वैक्सीन बनाने के साथ-साथ फिलहाल उसकी टेस्ट किट बनाने की कोशिशें भी लगातार जारी हैं, ताकि पुष्टि में लगने वाला समय घटाया जा सके। मौजूदा समय में कोविड-19 के मरीज़ की पुष्टि करने में दो दिन या उससे ज़्यादा वक्त लग रहा है, और ऐसे में जर्मनी की एक कंपनी ने दावा किया है कि उनके द्वारा विकसित नई जांच किट से यही टेस्ट सिर्फ ढाई घंटे में रोग की पुष्टि कर देगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, बॉश ने कहा कि इस नए टेस्ट में वाइवालिटिक मॉलीक्यूलर डायगनॉस्टिक्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है, जिसे बॉश की हेल्थकेयर डिवीजन ने तैयार किया है। इस डिवाइस का इस्तेमाल अस्पतालों, लैबोरेटरियों तथा मेडिकल प्रैक्टिस में फ्लू तथा न्यूमोनिया जैसी बहुत-सी बैक्टीरियल तथा वायरल बीमारियों की पहचान में पहले से किया जा रहा है। यह डिवाइस अप्रैल माह में जर्मनी में उपलब्ध हो जाएगी, और इसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बेचा जाएगा।
मबर्ग ने बॉश के हवाले से बताया है कि बॉश ने इस टेस्ट को वाइवालिटिक के लिए अपने साझीदार और उत्तरी आयरलैंड के मेडिकल उपकरण निर्माता रैन्डॉक्स लैबोरेटरीज़ लिमिटेड के साथ मिलकर विकसित किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…