तारिक खान
बिजनौर-: दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तबलीगी जमात में शामिल वाले इंडोनेशिया के 8 मौलाना बिजनौर में नगीना की जामुन वाली मस्जिद में मिले हैं। पता चला कि ये सभी इंडोनेशिया से पहले दिल्ली पहुंचे। इसके बाद ये दिल्ली से उड़ीसा गए। 21 मार्च को ये नगीना की जामुन वाली मस्जिद में प्रचार करने पहुंचे थे और यहीं रह रहे थे। मौके पर पुलिस ने सभी 8 लोगों को जांच के लिए आईसोलेशन सेंटर भेज दिया है। वहीं मामले में प्रशासन को इसकी सूचना नहीं देने को लेकर मस्जिद के 5 लोगों के खिलाफ धारा 188, 268,270 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर हैं। प्रशासन की तरफ से पूरी मस्जिद को सेनिटाइज करने की तैयारी है।
उधर लखनऊ से अब खबर मिल रही है कि यहां के 20 चिन्हित लोग अभी तक लखनऊ लौटे नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक ये सभी 20 लोग अभी दिल्ली में ही हैं। वहीं प्रयागराज मंडल के भी लोगों के अभी दिल्ली में ही होने की सूचना है। बता दें प्रयागराज मंडल से भी 11 लोगों शामिल होने की सूचना थी। इनमें आठ लोग प्रयागराज के मऊ आइमा और तीन लोग प्रतापगढ़ जिले के शामिल हुए थे।
वाराणसी में पुलिस ने बिठाया पहरा
उधर निजामुद्दीन तबलीगी जमात में वाराणसी से भी 8 और भदोही से एक शख्स के शिरकत करने की सूचना पुलिस को मिली थी। एडीजी जोन के आदेश पर वाराणसी में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस को इन लोगों के परिजनों ने बताया कि ये लोग अभी वापस घर नहीं आए हैं। पुलिस ने घर से लेकर रिश्तेदारों तक पुलिस का पहरा बिठा दिया है।
दिल्ली में ही क्वारटीन है वाराणसी से गए लोग
इधर वाराणसी पुलिस दिल्ली मरकज़ में गए लोगो की तफ्तीश में जुटी हुई है और वही दूसरी तरफ मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से गए सभी लोग दिल्ली में ही क्वारटीन है। जिनकी कल जाँच होने की सम्भावना व्यक्त किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…