मो० कुमैल
नई दिल्ली: केजरीवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दिल्ली के मौजूदा हालात पर प्रेस से बात की। इस प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से बात करते हुवे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि ”निजामुद्दीन मरकज में से जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से बहुत सारे मामले पॉजिटिव सामने आ सकते हैं। मरकज में 12-13 मार्च के आसपास एक फंक्शन के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। काफी लोग चले गए थे, कुछ लोग रुक गए थे। यहां 24 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहां से 1548 लोगों को निकाला गया। उनमें से 441 लोगों में कोरोना के लक्षण थे। उनको अस्पताल में पहुंचाया गया है। कुल 1107 को क्वारन्टीन में भेज दिया गया है।”
मरकज में 12-13 मार्च के आसपास एक फंक्शन के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। काफी लोग चले गए थे, कुछ लोग रुक गए थे। यहां 24 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहां से 1548 लोगों को निकाला गया। उनमें से 441 लोगों में कोरोना के लक्षण थे। उनको अस्पताल में पहुंचाया गया है। कुल 1107 को क्वारन्टीन में भेज दिया गया है।”
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”दुनिया भर में लोग मर रहे हैं और ऐसे में हम लोग ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत कर रहे हैं कि लोग इकट्ठे हो रहे हैं। सारे धार्मिक स्थल खाली पड़े हैं। ऐसे में इतनी बड़ी गैदरिंग करना बिल्कुल गलत था। यहां से बहुत सारे लोग निकलकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गए और किन-किन लोगों को इससे नुकसान पहुंच चुका होगा यह सोचकर भी डर लग रहा है। सभी धार्मिक नेताओं से अपील है कि ऐसा मत कीजिए। चाहे आप किसी भी धर्म के हों, हर इंसान की जिंदगी प्यारी है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…