Categories: Crime

एसडीएम ने खनन से भरा ओवरलोड डंपर किया सीज

वरुण जैन

स्वार। उपजिलाधिकारी ने अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए खनन से भरे ओवरलोड डंपर को सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।

बाल श्रम विरोधी अभियान पर निकले उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता जैसे ही मसवासी चौकी क्षेत्र में पहुँचे सामने से खनन से भरा ओवरलोड डंपर दिखाई दिया। जिस पर उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने डंपर डंपर रोकने का इशारा किया। अधिकारी को देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसपर पकड़े गए डंपर को सीज कर मसवासी चौकी पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts