आफताब फारुकी
नई दिल्ली. दिल्ली की हिंसा का दौर थम गया है। हालात समाया करने की कोशिशे जारी है। हिंसा में 41 लोगों की मौत अब तक होने की पुर्ष्टि प्राप्त हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के हालात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज शनिवार को पूरे दिन कहीं से भी किसी प्रकार की हिंसा की खबर नहीं आई है। हालांकि कई लोग इस घटना के बाद घर छोड़कर चले गए हैं। वहीं हिंसा में अब तक दिल्ली पुलिस अब तक कुल 167 ऍफ़आईआर दर्ज कर चुकी है। जिनमे आर्म्स एक्ट में कुल 36 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अब तक कुल 885 लोगों को पकड़ा है।
मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बताया कि प्रभावित लोगों की वास्तविक संख्या जानने के लिए कुल चार सब डिवीजन में 18 सब डिविजनल मजिस्ट्रेट को काम पर लगाया गया है। ये सभी अपने-अपने इलाकों में नुकसान का सही अनुमान लगा रहे हैं। केजरीवाल ने सभी एसडीएम के साथ मीटिंग कर हिंसा ग्रस्त पीड़ितों की पहचान करने और घटना की तस्दीक करने के बाद उचित मुआवजा देने की बात कही है।
सीएम ने कहा कि अभी किसी को खाने की दिक्कत नहीं है। कई लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के यहां जा चुके हैं और अन्य के इंतजाम नाइट शेल्टर में किये जा रहे हैं। एसडीएम लोगों को खुद फोन करके बुलाएं और सुरक्षा की गारंटी दें। उन्होंने कहा कि ‘अब तक 69 लोगों ने अनुदान राशि के लिए आवेदन किया है। इन सभी लोगों को कल सुबह यानी रविवार तक 25,000 रुपये की मुआवजा राशि दे दी जाएगी।’ केजरीवाल ने आगे कहा, ‘हिंसा के दौरान टूटे सभी स्ट्रीट लाइट की लिस्ट तैयार कर ली गई है, उन्हें जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। दंगे के दौरान किसी भी सरकारी स्कूल को नहीं जलाया गया है। फेक वीडियो और संदेशों की वजह से ऐसे हालात पैदा हुए।’
उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभाग के साथ शनिवार को रिव्यू बैठक की गई। आज हिंसा की कोई खबर नहीं है। हमारी प्राथमिकता राज्य में सामान्य हालात बहाल करने की है। जिन लोगों के घर हिंसा के दौरान जले हैं उनके रहने के लिए फिलहाल रैन बसेरा में प्रबंध किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…