Categories: Religion

प्रयागराज- हजरत शाह मोहिबुल्लाह (दादा मियां) का 373 वा उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम से मनाया गया

तारिक खान/वाजिद अली

प्रयागराज- हजरत शाह मोहिबुल्लाह दादा मियां का उर्स मुबारक नई बस्ती किटगंज में स्थित अकीदत व एहतराम से मनाया गया बाद नमाज़ फज्र कुरानखानी,ग़ुस्ल, सलाम, दरग़ाह पे चादर पेस किया गया। इस मुक़द्दस मौके पर अल्लाह के महबूब बन्दे के दरबार में उनके वसीले से अल्लाह से मुल्क की सलामती के लिए अम्न वा चैन की दुआये की गई।

फातिहा कूल और नात खानी महफिले समा कौवाली का एहतमाम किया गया।और इस मौके पर अकीदत मंदो ने तबरकात व लंगर हासिल किया।और लोगों ने अपनी मन्नते मुरादे पेश की। इस मौके  बड़ी संख्या में दूर दराज से लोगो ने दरग़ाह पे अपनी हाज़िरी दी। रुदौली शरीफ के सज्जादा नशीन अम्मार अहमद, नैयर मियां, और भी दूसरी सज्जादगह के उलमाए एकराम भी शामिल हुए। शाह मोहम्मद मुकर्रब-उल्हहां (अली मियां) की सरपरस्ती में हुआ। उर्स में शमिल मो मुस्तफ़ा, मो इम्तेयाज़, मो आलम,मनोज ,संदीप,लवकुश,पार्षद मो सादिक़ उर्फ लड्डु, मो मियां फ़ारूक़ी, उसैद मियां, फ़ारूक़ी, हाजी अशफाक, कारी फैसल, शाह मुबारिज फ़ारूक़ी आदि ने शिरकत की ओर बड़ी तादात में जायरीनों ने दुआएँ की।

pnn24.in

Recent Posts