Categories: UP

भदोही में कोरोना के दो संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव

प्रदीप दुबे विक्की

औराई, भदोही। जिले में बुधवार को दो कोरोना संदिग्धों का मामला सामने आने के बाद बड़ी बेचैनी के बीच राहत भरी खबर सामने आयी है। जांच में दोनों संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने यह जानकारी दी।

बताते चलें की बुधवार को दो मामले सामने आए थे । एक मरीज चौरी के बरवां गांव का था। उसे महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में आईसीयू रखा गया था। जबकि दूसरा औराई मटकीपुर का है जो मुम्बई से आया था। उसकी उम्र (45) साल बताई गई है। उसे जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह में आईसोलेट किया गया था। डीएम ने आज बताया कि दोनो की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

pnn24.in

Recent Posts