आदिल अहमद
कानपुर। एक तरफ देश ही नहीं बल्कि दुनिया कोरोना के कहर से कराह रहा है। इटली में मृतकों की लाइन लगी है। शासन और प्रशासन लगातार चिल्ला रहा है कि सोशल डिस्टेंस बना कर रखे। घर के अन्दर तक हमको अपनी सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंस बना कर रखने की चिकित्सक सलाह दे रहे है। ऐसा नही है कि कानपुर इससे अछूता है कानपुर में भी कोरोना संकट के चलते लगातार लोगो से अपील की जा रही है कि सोशल डिस्टेंस बनाए रखें लगभग एक से डेढ़ मीटर की दूरी पर खड़े हों। इस सबके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपील कर चुके है। प्रधानमंत्री ने साफ लफ़्ज़ों में कहा है कि सोशल डिस्टेंस बनाये रखिये।
तस्वीर में आप साफ़ देख सकते है कि लोग फोटो की तमन्ना दिल में लिए छपास रोग के कारण एक दुसरे से सटे हुवे तस्वीर खिचवा रहे है। ऐसे में जो खुद नियमो की धज्जिया उड़ा रहे है वह ही किसी और को नियमो का पालन करने के लिए कैसे जागरूक कर सकते है ये एक सोचनीय विषय है। दरअसल इस तरीके की इस तस्वीर से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगो को जागरूक करने की ज़िम्मेदारी लेने वाले खुद कितना जागरूक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…