वरुण जैन
स्वार। चोरों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर 50000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घरवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। बहन की शादी के लिए जोड़ी गयी रकम चोरी होने पर घर मे कोहराम मच गया। मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी गयी है।
क्षेत्र के गांव अलीनगर उत्तरी निवासी सलीम के घर चोरों ने देर रात धाबा बोल दिया। उस समय घर पर सब गहरी नींद में सो रहे थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने संदूक से 50000 की रकम पर हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब घरवालों को चोरी की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। बहन की शादी के लिए जोड़ी गयी रकम चोरी हो जाने पर घर मे कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों बाद सलीम की बहन की शादी होनी है। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गयी है। वहीं घटना की जानकारी पर कोतवाल मनोज कुमार ने चोरी की घटना से साफ इंकार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…