प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का एक डेलिगेशन जिलाधिकारी भदोही से मिलकर मृतक ताराचंद पटवा के परिवार को भरण पोषण हेतु शासन से आर्थिक मदद दिलाने हेतु एक पत्र दिया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ताराचंद पटवा के दुकान पर से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। उसी वक्त उन को हार्ट अटैक आया।
उसी वक्त से उनकी तबीयत खराब चलती रही बीमारी के दौरान घर में जो कुछ भी रखा था सब इलाज में लगा दिया गया स्थानीय नागरिकों द्वारा आर्थिक मदद की गई। परिवार में 5 बेटियां हैं जिनमें तीन बेटियों की शादी नहीं हो पाई है घर की स्थिति अच्छी न होने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंचे हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र देते हुए परिवार को आर्थिक मदद की मांग की गयी। प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम दास गुप्ता, रंजीत कुमार, पवन कुमार वर्मा, राजू रावत, फिरोज अली आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…