ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी में कोरोना के खिलाफ एक जंग में स्वास्थ विभाग के साथ साथ जिला प्रशासन भी लगातार पसीने बहा रहा है। इस दौरान जहा लॉकडाउन के नियमो का पालन करवाने के लिए वाराणसी पुलिस को खासी मशक्कत करना पड़ रहा है वही दूसरी तरफ स्वास्थ विभाग भी जिला प्रशासन के साथ पसीने बहाता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वाराणसी जिले में 9500 यात्रियों समेत 9610 लोगों को होम क्वारंटीन करने का निर्णय लिया गया। सभी को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देश-विदेश से आने वाले लोगों और होटल और लॉज में रहने वाले की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसके अलावा क्षेत्र के होटल और लॉज पेन गेस्ट में रहने वाले 40 विदेशी और 55 होटल स्टाफ, तीन सभासद और परिवार के 15 सदस्यों की भी स्क्रीनिंग की गई। सभी को 14 दिन तक होम क़्वारंटीन रहने को कहा गया है। सीएमओ ने बताया कि डीएम ने भी अस्पतालों का दौरा कर यहां आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…