शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। लॉकडाउन में सब्जी मंडियों में लगातार भीड़ इकट्ठा होने के कारण जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी एमएएच इंटर कालेज और गोराबाजार सब्जी मंडी को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दे दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि अब सब्जी मंडी रामलीला मैदान लंका में लगेगी। वहीं से सब्जियों को खरीदा व बेंचा जायेगा। एसडीएम सदर प्रभास कुमार ने खुले शब्दो बताये कि सब्जी मंडियों में लगातार भीड़ बढ़ने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो पा रहा था और कोरोना वायरस फैलने की आशंका थी। बार-बार अपील किये जाने पर भी सब्जी मंडियों में भीड़ कम नही हो रहा था।
इसलिए सब्जी मंडी एमएएच इंटर कालेज व गोराबाजार सब्जी मंडी को बंद करके लंका मैदान में सब्जी मंडी लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में सब्जी व्यापारी नेता अतीक राईनी ने बताया कि सब्जी का सामान रोज लंका के मैदान में ले जाना फिर वापस ले आने से बडी़ समस्या पैदा होगा। प्रशासन के फैसले पर सभी सब्जी व्यापारियों से वार्ता कर निर्णय लिया जायेगा।वही साथ ही साथ युसुफपुर बाजार में शोसल डिस्टेंसिंग का पालन नही हो रहा है, जो की यहा के सब्जी ब्यसाय को डर बना हुआ है कि यहाँ भी सब्जी मंडी प्रशासन न बन्द करा दे,युसुफपुर सब्जी मण्डी बन्द कराके युसुफपुर स्टेशन के पास कृषि नविन मण्डी समिति है जो की काफी बड़ी मंडी है जिसने दुकान लगने से या ग्राहकों को सब्जी लेने पर बहुत शोसल डिस्टेंसिंग नही भी करेंगे तो भी काफी दुरी बनी होगी क्यों की ये मण्डी समिति कई बीघे में है।धीरे धीरे प्रशासन के संज्ञान में ये बात आ चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…